Saturday, July 11, 2026
Saturday, July 11, 2026

पंजाब के लॉ कॉलेज में बड़ी वारदात, युवक ने युवती को गोली मार की खुद’कुशी

Date:

 

 

तरनतारन : तरनतारन के लॉ कॉलेज में उस समय दहशत का माहौल बन गया जब एक युवक ने कॉलेज में घुसकर एक छात्रा को गोली मार दी। घटना के बाद युवक ने खुद को भी गोली मारकर खुदकुशी कर लिया। इस दुखद घटना में दोनों की मौत हो गई।

 

मृतक छात्रा की पहचान नौशेरा पन्नू की रहने वाली संदीप कौर के रूप में हुई है, जो लॉ कॉलेज में पढ़ती थी। जबकि युवक की पहचान गांव मल्लियां के रहने वाले प्रिंस राज सिंह के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, युवक ने कॉलेज में घुसकर संदीप कौर के माथे पर गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने मौके से जरूरी सबूत इकट्ठा करके जांच शुरू कर दी है। इस घटना से कॉलेज के स्टूडेंट्स में दहशत का माहौल बन गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related