Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

शिक्षा में एआई- पढ़ाई के लिए UPI जैसा प्लेटफॉर्म बनेगा:

Date:

 

शिक्षा में एआई- पढ़ाई के लिए UPI जैसा प्लेटफॉर्म बनेगा:

 

एआई से देश की शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। पढ़ाई के लिए यूपीआई जैसा राष्ट्रीय डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार किया जा रहा है।इसके जरिए स्कूल-कॉलेज के किसी भी विषय का कोई भी टॉपिक मोबाइल पर ऑडियो और वीडियो में उपलब्ध होगा। छात्र अपनी पसंद की भाषा और टीचर की आवाज में लेक्चर सुन सकेंगे। यह प्लेटफॉर्म ‘भारत बोधन एआई स्टैक’ के नाम से विकसित किया जा रहा है।जिस तरह भीम, गूगलपे, पेटीएम और फोनपे जैसे ऐप यूपीआई पर काम करते हैं, उसी तरह शिक्षा से जुड़े मोबाइल ऐप ‘भारत बोधन’ एआई स्टैक पर काम करेंगे।यह प्लेटफॉर्म पूरी तरह कस्टमाइज होगा। छात्र जैसे सवाल पूछेगा, उसी के अनुसार लेक्चर तैयार होगा। छात्र ऑडियो या वीडियो का ऑप्शन चुन सकेंगे। भाषा बदलने पर भी शिक्षक का टोन और पढ़ाने का अंदाज वही रहेगा। यह इंटरेक्टिव होगा, जिससे छात्र सवाल पूछकर तुरंत जवाब पा सकेंगे।

शिक्षा में एआई के संस्थागत उपयोग को बढ़ावा देने के लिए 12 फरवरी को नई दिल्ली के भारत मंडपम में ‘बोधन एआई’ पहल की औपचारिक शुरुआत की जाएगी। इस मौके पर ‘भारत बोधन एआई कॉन्क्लेव’ में चुनिंदा एआई समाधानों का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related