Wednesday, May 13, 2026
Wednesday, May 13, 2026

हरियाणा पुलिस के इंस्पैक्टर समेत 3 पर भष्टाचार के आरोप तय, CBI ने 5 लाख रिश्वत मामले में किया गिरफ्तार

Date:

 

 

चंडीगढ़ : पांच लाख रिश्वत मांगने के मामले में हरियाणा पुलिस के इंस्पैक्टर बलवंत सिंह समेत तीन लोगों के खिलाफ सी.बी.आई. की विशेष अदालत में भ्रष्टाचार का मुकदमा चलेगा। बलवंत और दो बिचौलियों जैनेंद्र सिंह और हरपाल सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप तय कर दिए गए। इनके खिलाफ 8 मई से केस चलेगा।

 

सी.बी.आई. ने दो साल पहले सैक्टर-23 के ज्वेलर सुखजीत सिंह की शिकायत पर बलवंत को गिरफ्तार किया था। आरोप था कि बलवंत ने सुखजीत को किसी आपराधिक मामले में फंसाने की धमकी देकर उनसे 40 लाख रिश्वत मांगी थी बाद में वह पांच लाख रुपए रिश्वत लेने को राजी हो गया था। हालांकि उससे पहले ही सुखजीत ने इस बारे में सी.बी.आई. को शिकायत दे दी थी।

 

40 लाख रुपए रिश्वत मांगी थी

सुखजीत ने सी. बी. आई. को बताया था कि 29 मार्च, 2024 को यमुनानगर साइबर सैल की एक टीम उससे पूछताछ के लिए उसकी दुकान पर आई थी। उस टीम में साइबर सैल यमुनानगर में तैनात इंस्पैक्टर बलवंत सिंह भी था। उसने सुखजीत से विक्रमजीत नाम के शख्स के बारे में पूछा। सुखजीत ने कहा कि वह उसका जानकार है और उसका पैसों का लेन-देन भी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

PSEB 12वीं रिजल्ट में बेटियों का जलवा, तीन छात्राओं ने हासिल किए 500 में 500 अंक

मोहाली, 13 मई - पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड Punjab...