नवलगढ़ (झुंझुनूं)—-झुंझुनूं में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में 6.50 करोड़ रुपए के गोल्ड लोन घोटाले के मुख्य आरोपी बैंक मैनेजर अमित जांगिड़ को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। बैंक मैनेजर को उत्तर प्रदेश के मथुरा रेलवे स्टेशन के बाहर से पकड़ा। गिरफ्तारी के दौरान उसने पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास भी किया, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर उसे काबू कर लिया।
मामला नवलगढ़ ब्रांच में 3 फरवरी को सामने आया था। मामले में तत्कालीन बैंक मैनेजर अमित जांगिड़, बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट संतोष कुमार सैनी और डिप्टी मैनेजर अनंतप्रकाश चौधरी के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन में गठित की थीं।
बीसी संचालक भी गिरफ्तार
पुलिस ने बीसी (बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट) संचालक संतोष सैनी को भी गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि अमित जांगिड़ और संतोष सैनी की मिलीभगत से ही इस फ्रॉड को अंजाम दिया गया।


