Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

SAD कोर कमेटी की बैठक थोड़ी देर में होगी:बिक्रम मजीठिया मीटिंग में पहुंचे; बनेगी नई स्ट्रेटजी

Date:

 

मोहाली—शिरोमणि अकाली दल (SAD) की आज कोर कमेटी की अहम मीटिंग थोड़ी देर में शुरू होगी मीटिंग चंडीगढ़ स्थित कार्यालय में प्रधान सुखबीर बादल की अगुवाई में होगी। इसमें सात महीने बाद जेल से बाहर आए सीनियर नेता बिक्रम सिंह मजीठिया शामिल होंगे। बीते कल उन्होंने कहा था कि वह दोनों अकाली दलों को इकट्ठा करने का प्रयास करेंगे। इस बारे में सीनियर नेता दलजीत सिंह ने कहा कि वर्किंग कमेटी इस बारे में पहले ही प्रस्ताव पास कर चुकी है। साथ ही कहा था कि सभी को इकट्‌ठे हो जाना था।

पोस्ट से मीटिंग की जानकारी दी

 

शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा की तरफ से इस संबंध में सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट शेयर की गई है। इसमें उन्होंने लिखा है कि सुबह 11 बजे चंडीगढ़ में पार्टी हेड ऑफिस में पार्टी की कोर कमेटी की एक जरूरी मीटिंग बुलाई गई है। मीटिंग में राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा होगी और पार्टी की आगे की रणनीति बनाई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related