जालंधर—जालंधर में शराबी पिता ने 5 साल की मासूम बेटी निहारिका को मार डाला। बाप सिर्फ इतनी सी बात से गुस्से में आ गया कि वह खाना मांग रही थी और उसका शराब पीने का मजा खराब हो रहा था। गुस्से में पिता ने पहले उसे जमीन पर पटका और फिर चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी।
इसके बाद मां जब काम से घर लौटी तो आरोपी बोला- ये अब नहीं उठेगी, मेरे से गलती हो गई। इतना सुनते मां बेसुध हो गई। दोनों का डेढ़ साल का बेटा भी है। पुलिस ने शिकायत मिलते ही आरोपी बाप को गिरफ्तार कर लिया है। यह परिवार छत्तीसगढ़ का रहने वाला है।
पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लिया है। जिसके बाद उससे पूरी घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है।


