Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

पंजाब वक्फ बोर्ड रेंट कलेक्टर-चपरासी रिश्वत लेते अरेस्ट:जमीन लीज रिन्यूअल के बदले लिए 18 हजार रुपए

Date:

 

जालंधर–पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने गढ़शंकर स्थित पंजाब वक्फ बोर्ड के रेंट कलेक्टर मोहम्मद यासीन और एक संविदा चपरासी मोहम्मद तालीम को 18 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बलाचौर निवासी एक किसान की शिकायत पर की गई, जिससे जमीन की लीज रिन्यूअल के बदले पैसों की मांग की जा रही थी। विजिलेंस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

 

यह पूरा मामला शहीद भगत सिंह नगर (एसबीएस नगर) के बलाचौर निवासी एक किसान की शिकायत से जुड़ा है। किसान ने बताया कि उसने 2018 से 2021 तक तहसील बलाचौर के गांव भड्ढी में वक्फ बोर्ड की 10 कनाल जमीन लीज पर ली थी।

 

2021 में लीज की समय समाप्त हुआ था

 

साल 2021 में जब लीज की अवधि समाप्त हुई, तो शिकायतकर्ता ने इसके नवीनीकरण (रिन्यूअल) के लिए रेंट कलेक्टर मोहम्मद यासीन से संपर्क किया। आरोप है कि यासीन ने लीज की फाइल तैयार करने के बदले किसान से 50,000 रुपये की रिश्वत मांगी।

 

जब किसान ने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई, तो सौदेबाजी के बाद रिश्वत की रकम घटाकर 20 हजार रुपए तय की गई। इसमें से आरोपी यासीन ने 2,000 रुपए मौके पर ही ले लिए थे और बाकी के 18,000 रुपए बाद में देने को कहा था।

 

किसान विजिलेंस ब्यूरो को की शिकायत

 

किसान ने इस पूरी बातचीत को सबूत के तौर पर रिकॉर्ड कर लिया और इसकी शिकायत विजिलेंस ब्यूरो को कर दी। शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद, विजिलेंस की टीम ने एक ट्रैप लगाया।

 

योजना के मुताबिक, जैसे ही दोनों आरोपियों ने सरकारी गवाहों की मौजूदगी में किसान से बाकी के 18,000 रुपए लिए, विजिलेंस ब्यूरो की एसबीएस नगर टीम ने उन्हें रंगे हाथों दबोच लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related