Wednesday, May 13, 2026
Wednesday, May 13, 2026

 PM मोदी के पंजाब दौरे से पहले ब्लास्ट की धमकी

Date:

 

जालंधर–PM नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे से एक दिन पहले (31 जनवरी को) जालंधर के 4 स्कूलों में बम ब्लास्ट की धमकी मिली है। सूचना मिलते ही थाना-7 अर्बन एस्टेट पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां एक्टिव हो गईं और सर्च ऑपरेशन चलाया।

पुलिस ने कहा कि पहले कैंब्रिज स्कूल को धमकी मिली थी। अब 3 और स्कूल- पठानकोट चौक के पास स्थित केएमवी संस्कृति स्कूल, ब्रिटिश ओलिवा स्कूल और सीजेएस पब्लिक स्कूल को धमकी भरा ईमेल भेजा गया। हालांकि जांच के इस दौरान कुछ नहीं मिला है। आज गुरु रविदास महाराज की जयंती पर शोभायात्रा के चलते जालंधर के स्कूलों की छुट्टी है।

कैंब्रिज स्कूल को भेजे गए ईमेल में लिखा गया है कि मोदी के दौरे को लेकर बम ब्लास्ट होगा। मेल को ‘बिल्ली हाल’ के नाम से भेजा गया। अंदर लिखा- आज 3-4 स्कूलों में बम धमाका होगा। हम गुरु रविदास जी की फुल रिस्पेक्ट करते हैं। लेकिन मोदी खालिस्तान वालों का दुश्मन है।

खालिस्तानियों का बाबा निरंजन दास के साथ कोई गिला-शिकवा नहीं है। मसला मोदी का है। निज्जर की मौत का जिम्मेदार कौन है…बदला…बदला…बदला। निशाने पर डेरा बल्लां।

उधर, आदमपुर एयरपोर्ट का नाम अब गुरु रविदास जी महाराज के नाम पर होगा। इसी घोषणा पीएम नरेंद्र मोदी कल (1 फरवरी को) को करेंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

PSEB 12वीं रिजल्ट में बेटियों का जलवा, तीन छात्राओं ने हासिल किए 500 में 500 अंक

मोहाली, 13 मई - पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड Punjab...