Wednesday, May 13, 2026
Wednesday, May 13, 2026

न्यूजीलैंड में पंजाबियों की पुलिस में भर्ती पर विरोध:लेफ्ट विंग बोला- कीवी बनो या देश छोड़ो,

Date:

सिखों का नगर कीर्तन रोके जाने के बाद अब न्यूजीलैंड पुलिस में पंजाबियों की भर्ती का विरोध शुरू हो गया है। मैनीकॉ पुलिस स्टेशन में हुए भर्ती सेमिनार का स्थानीय डेस्टिनी चर्च के ब्रायन टमाकी ने न्यूजीलैंड में भारतीय खासकर पंजाबियों की बढ़ रही संख्या के खिलाफ आज (31 जनवरी) को प्रदर्शन किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया।

ब्रायन टमाकी और उनके संगठन द फ्रीडम एंड राइट्स कोएलिशन का कहना है कि यह प्रदर्शन बेतहाशा इमिग्रेशन के खिलाफ किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने न्यूजीलैंड को न्यूजीलैंड ही रहने दें, घुल-मिल जाएं या छोड़ दें का नारा दिया है।

हालांकि पुलिस और ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने सुरक्षा कारणों से पुल पर मार्च की अनुमति देने से इनकार कर दिया, लेकिन टमाकी और उनके समर्थक प्रदर्शन पर अड़े हुए हैं। पुलिस के रोकने के बाद प्रदर्शनकारी एक हार्बर ब्रिज के नीचे एकत्रित हुए और नारेबाजी की।

भारतीय-अल्पसंख्यकों को भर्ती कर रही न्यूजीलैंड पुलिस: न्यूजीलैंड में मैनुकाऊ पुलिस स्टेशन में भर्ती सेमिनार हुआ था। न्यूजीलैंड पुलिस भारतीय समुदाय और अन्य अल्पसंख्यकों को पुलिस में शामिल करना चाहती है ताकि भारतीय समुदाय के केस हैंडल करने में आसानी हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

PSEB 12वीं रिजल्ट में बेटियों का जलवा, तीन छात्राओं ने हासिल किए 500 में 500 अंक

मोहाली, 13 मई - पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड Punjab...