Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

पंजाब में SYL मुद्दे पर फिर सियासी घमासान:CM मान के बयान पर भड़का शिअद, कांग्रेस बोली- दबाव में आप सरकार

Date:

सतलुज–यमुना लिंक (SYL) नहर को लेकर पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों के बीच हुई बैठक के बाद CM भगवंत मान के बयान से सियासी घमासान मच गया। शिरोमणि अकाली दल ने साफ कर दिया कि वो किसी भी हाल में SYL नहर बनने नहीं देंगे।

वहीं कांग्रेस भी इस मुद्दे पर पंजाब सरकार को घेरने लगी है। पंजाब कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि आप सरकार भाई घन्नैया की शिक्षाओं की आड़ में पंजाब का पानी हरियाणा को देने की तैयारी कर रही है।

शिअद ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हए स्पष्ट कर दिया कि वो एसवाईएल नहर को किसी हाल में बनने नहीं देंगे। पंजाब के पास खुद का पानी नहीं है तो वो किसी और को कहां से पानी दे देंगे।

सीएम भगवंत मान ने जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि हम भाई घन्नैया जी के वारिस हैं। उन्होंने दुश्मनों को भी पानी पिलाया था। हरियाणा हमारा दुश्मन नहीं, हमारा भाई है। इसी बयान को लेकर विपक्ष ने सरकार की मंशा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने मुख्यमंत्री के बयान पर कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने साफ कहा कि SYL नहर पंजाब के हितों के खिलाफ है और अकाली दल किसी भी सूरत में इसे बनने नहीं देगा। सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब पहले ही गंभीर जल संकट से जूझ रहा है। खेती, पीने के पानी और उद्योगों के लिए राज्य के पास पर्याप्त पानी नहीं है। ऐसे में हरियाणा को पानी देने की कोई भी कोशिश पंजाब के किसानों के साथ विश्वासघात होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related