10यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट एंटोनियो कोस्टा और यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन के सम्मान में मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में डिनर रखा गया।
इस दौरान यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा कि भारत ग्लोबल राजनीति में टॉप पर पहुंच गया है। यह एक ऐसा डेवलपमेंट है जिसका यूरोप स्वागत करता है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितता के इस दौर में, भारत-यूरोप की सोच और नजरिया एक जैेसा है। हमारा मानना है कि वैश्विक चुनौतियों का सामना सिर्फ सामूहिक प्रयासों से ही किया जा सकता है
इस खास डिनर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत, नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर अजित डोभाल समेत कई हस्तियां शामिल हुईं।
- अगर यूरोप और भारत अपने संसाधनों और ताकत को मिलाएं, तो बहुत कुछ हासिल किया जा सकता है। इसी सोच के साथ आज दोनों साथ आए हैं।
- यह भारत-यूरोप फ्री ट्रेड एग्रीमेंट और साझेदारी का एक अहम मोड़ है। यह साझेदारी की शुरुआत भर है, आगे और बड़ा सहयोग होगा।
- भारत और यूरोप दुनिया को एक मजबूत संदेश दे रहे हैं। ऐसे समय में जब दुनिया में मतभेद और तनाव बढ़ रहे हैं, भारत और यूरोप बातचीत, सहयोग और तालमेल का रास्ता चुन रहे हैं।


