पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में 12वीं के छात्र की हत्या कर दी गई। इस वारदात को उसके दोस्तों ने ही अंजाम दिया। छात्र परिवार के साथ खमाणों के बाजार में खरीदारी करने आया था। यहां मामूली कहासुनी के बाद दोस्तों ने उस पर किरच (धारदार हथियार) से हमला किया।
शोर सुनकर ताऊ पहुंचा। लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। मृतक की पहचान मानविंदर सिंह उर्फ मान के रूप में हुई है। वह निजी स्कूल में 12वीं में पढ़ता था। माता-पिता का इकलौता बेटा था।मृतक के ताऊ सुरिंदर सिंह शिंदा ने बताया कि उनके परिवार में शादी थी और वे खरीदारी के लिए खन्ना रोड पर खड़े थे। इसी दौरान उन्हें शोर सुनाई दिया। जब वे मौके पर पहुंचे, तो भतीजा दम तोड़ चुका था। पुलिस ने इस मामले में 2 युवकों को हिरासत में लिया है। आगे की जांच जारी है।


