Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

चंडीगढ़ में 3 गैंगस्टरों का एनकाउंटर:2 को गोली लगी, पुलिस से बचने की कोशिश में गाड़ी पोल से टकराई,

Date:

चंडीगढ़ के सेक्टर-32 में केमिस्ट शॉप पर फायरिंग करने वाले गैंगस्टरों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई, जिसमें दो गैंगस्टरों के पैर में गोली लगी। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये गैंगस्टर सपा गैंग के साथ काम करते थे और इन्होंने कुछ दिन पहले एक व्यापारी को धमकी भी दी थी।

तीनों गैंगस्टर एक कार में सवार थे। पुलिस ने जब पीछा किया तो इनकी गाड़ी पोल से टकराई और तीनों घायल हो गए। इसके बाद पुलिस से मुठभेड़ में राहुल और रिकी नामक दो बदमाशों को गोली लगी, जबकि तीसरा साथी कार चला रहा था।

सूत्रों के अनुसार, आज आरोपियों ने एक टैक्सी स्टैंड पर फायरिंग करने की योजना बनाई थी और 50 लाख रुपए की मांग की थी। ये फायरिंग करने के लिए ही चंडीगढ़ आए थे और पिछले दिनों चंडीगढ़ में हुई फायरिंग की घटनाओं में भी शामिल थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related