Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

MP-राजस्थान सहित 6 राज्यों में बारिश की संभावना:बिहार में कोहरे के चलते 5 ट्रेनें लेट; उत्तराखंड में झरने जमे, बर्फबारी का अलर्ट

Date:

 

राजस्थान, मध्यप्रदेश, बिहार, यूपी, उत्तराखंड और हरियाणा में दो दिन बाद बारिश की संभावना है। राजस्थान में 22 जनवरी को 6 जिलों और 23 जनवरी को 10 जिलों में आंधी-बारिश हो सकती है। ओले भी गिर सकते हैं।

मध्यप्रदेश में 23 और 24 जनवरी को ग्वालियर-रीवा समेत 10 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इस दौरान कोहरा भी छाया रहेगा।

बिहार के अररिया, पूर्णिया सहित 5 जिलों में कोहरा छाया रहेगा। सुबह विजिबिलिटी कम होने से 5 ट्रेनें लेट चल रही हैं। औरंगाबाद समेत कई शहरों में सुबह से बादल छाए हुए हैं।

वहीं, उत्तराखंड में सबसे ज्यादा सर्दी आदि कैलाश (पिथौरागढ़) और केदारनाथ धाम में दर्ज की गई। यहां न्यूनतम तापमान -21 डिग्री सेल्सियस था।

हिमाचल प्रदेश में बारिश-बर्फबारी से पहले 5 जिलों में शीतलहर चलेगी। सुबह और रात में कड़ाके की सर्दी का अनुमान है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related