पंजाब के लुधियाना में एक प्राइवेट अस्पताल में इंजेक्शन के रेट को लेकर हंगामा हो गया। मरीज के परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन अपने ड्रग स्टोर पर पांच सौ रुपए का इंजेक्शन 7500 रुपए में दे रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन से जब रेट कम करने को कहा तो ड्रग स्टोर वाले ने 5 हजार रुपए में देने को तैयार हुआ।
मरीज के परिजनों ने अस्पताल के बाहर पक्का धरना लगा दिया। शिरोमणि अकाली दल यूथ विंग के नेता जसदीप सिंह काउंके परिजनों के साथ अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। उधर अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि आरोप निराधार हैं। अगर परिजनों को रेट को लेकर कोई दिक्कत है तो वो सिविल सर्जन को शिकायत दें। वो अपना जवाब उन्हें दे देंगे।
बीपी अनकंट्रोल होने पर महिला को किया था एडमिट
काउंके ने कहा कि कुछ दिन पहले उनके दोस्त की मां का बीपी कंट्रोल नहीं हुआ तो वो माता जी को लेकर अस्पताल में आया। डॉक्टरों ने माता जी काे चेक किया और एडमिट कर दिया। रात को डॉक्टरों ने पांच इंजेक्शन मंगवाए। जिसमें से दो इंजेक्शन रात को लगे।


