Wednesday, September 2, 2026
Wednesday, September 2, 2026

गोल्डन टेंपल सरोवर में कुल्ला करने वाले की दूसरी माफी:बोला- भाई-बेटा समझकर माफ कर दो

Date:

अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के पवित्र सरोवर में कुल्ला करने वाले मुस्लिम युवक ने दोबारा माफी मांगी है। युवक ने फिर यह तर्क दिया कि उसे मर्यादा का पता नहीं था। दूसरी बार माफी की जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकि पहली माफी के वीडियो में युवक ने जेब में हाथ डाल रखे थे। इस वजह से सिख श्रद्धालुओं को यह तरीका पसंद नहीं आया और कहा कि माफी मांगने का तरीका भी मर्यादित है।

इसलिए अब जारी किए वीडियो में युवक ने हाथ जोड़कर माफी मांगी। हालांकि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) की तरफ से युवक के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं कराई गई है। इससे पहले जब गुजरात की युवती अर्चना मकवाना ने गोल्डन टेंपल में योग किया था तो तब SGPC ने उस पर केस दर्ज करवा दिया था। इसको लेकर भी सोशल मीडिया पर SGPC के ऊपर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

सुब्हान रंगरीज ने इंस्टाग्राम पर अपनी 2 वीडियो शेयर की। एक वीडियो में वह पवित्र सरोवर में नंगे पैर डालकर बैठा है। इस दौरान वह 2-3 बार मुंह में पानी लेता है और एक बार उसी में थूक देता है। इस दौरान वह यह भी दिखाता है कि मेरे सामने ही गोल्डन टेंपल है। यह वीडियो बनाने से साफ है कि उसका मकसद यहां रील बनाना ही था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जनता का पैसा जनता को वापस दे रही ‘‘आप’’ सरकार- भगवंत सिंह मान

- विरोधी पार्टियां चाहे जो मर्जी कर लें,...