Thursday, May 14, 2026
Thursday, May 14, 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज स्पेशल विमान से आएंगी जयपुर:1008 कुंडीय हनुमान महायज्ञ में होंगी शामिल, शहर के कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा

Date:

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शुक्रवार को एक दिवसीय राजस्थान दौरे पर जयपुर आएंगी। इस दौरान वे सीकर रोड स्थित नींदड़ हाउसिंग स्कीम, हरमाड़ा में आयोजित 1008 कुंडीय हनुमान महायज्ञ में शामिल होंगी। राष्ट्रपति के दौरे और वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए शहर में दोपहर बाद कई सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति दोपहर 1:40 बजे जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेंगी। यहां से सड़क मार्ग से दोपहर 2:10 बजे सिविल लाइंस स्थित लोक भवन जाएंगी, जहां उनका तय कार्यक्रम रहेगा।

श्री राम कथा के समापन समारोह में होंगी शामिल

दोपहर 3:50 बजे लोक भवन से रवाना होकर शाम 4:20 बजे सीकर रोड स्थित नींदड़ हाउसिंग स्कीम, हरमाड़ा पहुंचेंगी। यहां रामानंद मिशन की ओर से आयोजित 1008 कुंडीय हनुमान महायज्ञ में राष्ट्रपति शामिल होंगी। इसी कार्यक्रम के साथ तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य के सानिध्य में 8 जनवरी से चल रही श्रीराम कथा और महायज्ञ का समापन भी होगा।

हरमाड़ा में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में गणमान्य व्यक्तियों के साथ बड़ी संख्या में आम नागरिकों के शामिल होने की संभावना है। इसे देखते हुए प्रशासन और आयोजन समिति ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। राष्ट्रपति के आवागमन के दौरान सुरक्षा कारणों से कुछ समय के लिए सामान्य ट्रैफिक रोका जाएगा।

इन सड़कों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्ट

राष्ट्रपति के दौरे के दौरान दोपहर बाद जयपुर शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव रहेगा। ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी एडवाइजरी के अनुसार-

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related