Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

पंजाब के AAP मंत्री अकाल तख्त में पेश हुए

Date:

पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंध आज (5 जनवरी) को श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होने के लिए अमृतसर पहुंचे। वे नंगे पांव सतनाम वाहेगुरु का जाप करते हुए हेरिटेज स्ट्रीट से चलते हुए श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचे। तस्वीर विवाद को लेकर पांच सिंह साहिबानों द्वारा स्पष्टीकरण देने के लिए उन्हें श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय में तलब किया गया है।

तरुणप्रीत सिंह सोंद ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब का आदेश उन्हें सिर-माथे स्वीकार है। उन्होंने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब के सामने उनका सिर झुकता है।

दरअसल, श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से सोंध, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के पदाधिकारियों और चीफ खालसा दीवान के अध्यक्ष को तलब किया गया था। यह फैसला बीते दिनों पांच सिंह साहिबानों की बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने की।
कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंध से श्री आनंदपुर साहिब में भाई जीवन सिंह (भाई जैता जी) की यादगार में लगाई गई तस्वीरों को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया था। इन तस्वीरों पर सिख सिद्धांतों, मर्यादा और भावनाओं के खिलाफ पेशकश का आरोप लगाया गया था। इससे पहले मंत्री सोंध ने 350वीं शहीदी शताब्दी के मद्देनजर समय मांगा था, जिसे स्वीकार करते हुए आज लिखित स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related