Wednesday, May 13, 2026
Wednesday, May 13, 2026

लुधियाना में पार्किंग को लेकर खूनी झड़प:घर में घुसकर हमला, दरवाजा तोड़ा,

Date:

पत्थर और हथौड़ी से किया हमला, एक घायल
लुधियाना के शिवपुरी इलाके में देर रात कार पार्किंग को लेकर दो पड़ोसियों के बीच जमकर बवाल हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे के घर पर हमला कर दिया जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कह रही है।
पीड़ित राकेश कुमार ने बताया कि वह रात को अपने परिवार के साथ खाना खा रहे थे। जब वह अपनी स्कूटी अंदर करने लगे तभी पीछे से आए पड़ोसियों ने उन पर हमला बोल दिया। राकेश का आरोप है कि हमलावरों ने उनके घर का दरवाजा भी तोड़ दिया। घायल अवस्था में राकेश ने पुलिस को मौका दिखाया और अपना मेडिकल करवाने सिविल अस्पताल चले गए।वहीं दूसरी का तरफ से रॉबिन ने आरोपों को सिरे से नकारते हुए अपनी बात रखी। रॉबिन ने कहा 2 दिन पहले उन्होंने पड़ोसी से कार हटाने को कहा था, क्योंकि वहां उनकी गाड़ी की लगती है। रॉबिन ने बताया कि वहां खुद धक्का लगवाकर उनकी कार दूसरी जगह शिफ्ट करवाई थी। शाम को जब पड़ोसी ने फिर वहीं कार खड़ी की तो पूछने पर उनके लड़के ने गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related