Friday, August 14, 2026
Friday, August 14, 2026

फिर जानलेवा साबित हुई चाइना डोर, एक बाइक सवार युवक का गला कटा, लगे 12 टांके…

Date:

 

लुधियाना: शहर में चाइना डोर एक बार फिर जानलेवा साबित हुई है। लुधियाना के रायकोट रोड पर मंगलवार शाम चाइना डोर की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक का गला बुरी तरह कट गया, जबकि बचाव के दौरान उसके अंगूठे पर भी गहरी चोट आई।

जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान सलमान खान पुत्र फिरोज खान, निवासी मुल्लापुर के रूप में हुई है। सलमान किसी दुकान में काम करता है और मंगलवार शाम को बाइक पर सवार होकर सामान की डिलीवरी देने जा रहा था। इसी दौरान रायकोट रोड स्थित पुल के ऊपर अचानक चाइना डोर उसके गले में फंस गई। तेज और धारदार डोर ने पलभर में उसके गले को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल युवक को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसके गले में 12 टांके और अंगूठे पर 2 टांके लगाए। डॉक्टरों का कहना है कि अगर समय रहते इलाज न मिलता तो हादसा जानलेवा भी हो सकता था। इस घटना के बाद इलाके में दहशत और रोष का माहौल है। घायल युवक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से चाइना डोर की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related