Friday, June 12, 2026
Friday, June 12, 2026

Cananda में पंजाबी युवक की मौत, परिवार का इकलौता चिराग बुझा

Date:

 

पंजाब – जिला बरनाला के गांव छीनीवाल कलां के एक युवक की कनाडा में अचानक मौत हो जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस दर्दनाक घटना से जहां परिवार गहरे सदमे में है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक युवक की पहचान बलतेज सिंह (24) पुत्र जगतार सिंह, निवासी गांव छीनीवाल कलां के रूप में हुई है, जो रोजगार की तलाश में कनाडा के शहर सरे में रह रहा था।

इस मौके पर मृतक के पिता जगतार सिंह और माता परमिंदर कौर निवासी छीनीवाल कलां ने बताया कि बलतेज सिंह उनका इकलौता बेटा था। उसकी मौत के बाद अब परिवार के सामने सबसे बड़ी चुनौती उसकी पार्थिव देह को कनाडा से भारत वापस लाने की है। परिवार के अनुसार, शव की कागजी कार्रवाई और अंतरराष्ट्रीय वापसी पर करीब 25 से 27 लाख रुपये का खर्च आने की संभावना है, जो उनकी आर्थिक क्षमता से कहीं अधिक है।

मृतक के पिता जगतार सिंह ने भारी मन से बताया कि बलतेज सिंह ने बारहवीं कक्षा की पढ़ाई पूरी करने के बाद आईलेट्स कर करीब दो साल पहले रोज़गार के लिए कनाडा भेजा गया था। उन्होंने बताया कि परिवार ने करीब 7 लाख रुपये का कर्ज लेकर उसे विदेश भेजा था।

उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर की सुबह बलतेज सिंह के साथियों ने फोन पर जानकारी दी कि जब वह सो रहा था और उसे जगाने की कोशिश की गई, तो कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। बाद में पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। मौत के असली कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related