Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

शादी से पहले युवक की होटल में मौ’त, जांच में जुटी पुलिस

Date:

 

लुधियाना : लुधियाना जिले के रायकोट क्षेत्र में एक युवक की रहस्यमयी मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। कमल नामक युवक, जिसकी शादी 16 जनवरी को होने वाली थी, सोमवार सुबह अपने होटल के कमरे में मृत पाया गया। शुरूआती जानकारी के अनुसार, कमल सिमर होटल में ठहरा हुआ था। जहां सुसाइड से पहले उसने अपने दोस्तों के साथ शराब पार्टी की। इसके बाद वह दोस्तों को घर छोड़कर फिर होटल लौट आया। सोमवार सुबह उसने गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही रायकोट पुलिस और डीएसपी हरजिंदर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने कमरे को सील कर फोरेंसिक टीम को बुलाया और परिजनों के बयान दर्ज किए जाने शुरू कर दिए हैं। कमल के शव के पास उसकी लाइसेंसी पिस्टल पाई गई।

कमल जलाल दीवाल गांव का निवासी था और उसका परिवार खेतीबाड़ी करता है। उसके छोटे भाई कनाडा में रहते हैं और बड़े भाई की शादी के लिए वह भी हाल ही में वापस आया था। इस दुखद घटना ने परिवार और गांव में शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया है। पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है और जल्द ही घटना के कारणों का खुलासा करने का प्रयास करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related