Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

कनाडा के अस्पताल में 8 घंटे तड़पता रहा भारतीय मरीज, ईलाज न मिलने पर तोड़ा दम

Date:

 

International :  कनाडा की स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। एडमॉन्टन के ग्रे नन्स कम्युनिटी हॉस्पिटल में 44 वर्षीय भारतीय मूल के नागरिक प्रशांत श्रीकुमार की मौत हो गई, जब उन्हें गंभीर सीने के दर्द के बावजूद इमरजेंसी वार्ड में आठ घंटे से अधिक इंतज़ार करना पड़ा। परिवार के अनुसार, प्रशांत श्रीकुमार जो पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट थे, को 22 दिसंबर को काम के दौरान अचानक तेज़ सीने में दर्द हुआ। एक क्लाइंट उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचा। उनके पिता कुमार श्रीकुमार ने दर्द को “15 में से 10 स्तर का असहनीय दर्द” बताया।

 

अस्पताल में उनका ईसीजी (ECG) किया गया, लेकिन कोई गंभीर समस्या बताकर उन्हें केवल टाइलेनॉल देकर प्रतीक्षा करने को कहा गया। परिवार का आरोप है कि इस दौरान उनका ब्लड प्रेशर खतरनाक स्तर तक बढ़ गया, और वे बार-बार तेज़ दर्द की शिकायत करते रहे, लेकिन कोई त्वरित चिकित्सकीय हस्तक्षेप नहीं हुआ। आठ घंटे बाद जब उन्हें आखिरकार ट्रीटमेंट एरिया में बुलाया गया, तो वे अचानक गिर पड़े। मेडिकल स्टाफ ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन कार्डियक अरेस्ट के कारण उनकी मौत हो गई। प्रशांत अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चे (उम्र 3, 10 और 14 वर्ष) छोड़ गए हैं। परिवार के मित्र और भारतीय समुदाय के सदस्य वरिंदर सिंह भुल्लर ने इसे “एक बड़ी और पूरी तरह टाली जा सकने वाली त्रासदी” बताया।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related