लुधियाना–पंजाब के लुधियाना में पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु के पीए रहे व पार्षद पति इंद्रजीत सिंह इंदी को कोर्ट से जमानत मिली और उसकी रिहाई हो गई। रिहाई मिलते ही भारत भूषण आशु की पत्नी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली। जिससे आप नेताओं व नगर निगम कमिश्नर को चेतावनी दी गई है।
ममता आशु ने भारत भूषण आशु के साथ इंद्रजीत इंदी की फोटो भी शेयर की है और उस पर लिखा है कि निकाल दो ये गलतफहमी हम जवाब नहीं देंगे। तैयारी थोड़ी बड़ी है सब्र रख पल-पल का हिसाब लेंगे। ज्यादा फिक्र मत करना, लाजवाब तरीके से पेश आएंगे। खानदानी लोग हैं हम दुश्मनों से भी सलीके से पेश आएंगे।
ममता आशु की इस पोस्ट से साफ है कि वो इंदी के खिलाफ साजिश के तहत एफआईआर दर्ज करवाई गई है लेकिन कोर्ट के जरिए उसे रिहा करवा दिया गया है। ममता आशु ने इस पोस्ट के जरिए अफसरों और उन पर दबाव डालने वालों कहा है कि उनसे एक-एक बात का हिसाब लिया


