Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

सिग्नल ऐप पर पैरी की हत्या की साजिश:चंडीगढ़ में अदनाल से पूछताछ, लॉरेंस ने दिल्ली से करवाए हथियार

Date:

मुहैयाइंदरप्रीत पैरी की हत्या मामले में चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच दिल्ली से अदनाल नाम के एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर चंडीगढ़ लाई। यहां क्राइम ब्रांच सेक्टर-11 में उससे कई घंटे तक गहन पूछताछ की गई, लेकिन पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया। इस दौरान पुलिस स्टेशन सेक्टर-26 के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ज्ञान सिंह भी क्राइम ब्रांच पहुंचे और उन्होंने भी अदनाल से लंबी पूछताछ की।

हालांकि, इतनी लंबी पूछताछ के बावजूद अब तक चंडीगढ़ पुलिस की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि पूछताछ में क्या सामने आया। पुलिस की चुप्पी ने इस पूरे मामले को और रहस्यमय बना दिया है।

दिल्ली रेड से पहले पुख्ता जानकारी

सूत्रों से पता चला कि जब चंडीगढ़ पुलिस ने दिल्ली में रेड की थी, उस दौरान उनके पास पुख्ता सूचना थी कि दिल्ली में एक शख्स छिपा हुआ है, जिसका इंदरप्रीत पैरी की हत्या में अहम रोल है। बताया जा रहा है कि दिल्ली में छिपा यह शख्स इस हत्याकांड में इस्तेमाल हथियार मुहैया कराने में शामिल था।

पुलिस के पास ऐसी जानकारी भी थी कि संबंधित शख्स की गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से सिग्नल ऐप के जरिए बातचीत होती थी। आरोप है कि हत्या में हथियार मुहैया कराने के बदले उसने लाखों रुपए लिए थे। इन्हीं जानकारियों के आधार पर चंडीगढ़ पुलिस ने दिल्ली में छापा मारा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related