Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

फतेहाबाद में CM नायब सांसद खेल महोत्सव में पहुंचे

Date:

 

फतेहाबाद—हरियाणा के सीएम नायब सैनी शनिवार को फतेहाबाद पहुंचे। उन्होंने पंचनद सेवा सदन का उद्घाटन किया। इसके बाद सैनी समाज के जलपान कार्यक्रम में भागीदारी की। फिर एमएम कॉलेज में सांसद खेल महोत्सव के ग्रेंड फिनाले का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में कुश्ती खिलाड़ी बबीता फोगाट, कबड्‌डी खिलाड़ी दीपक हुड्‌डा समेत कई खिलाड़ी भी पहुंचे।

 

इसके अतिरिक्त कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, विधायक विनोद भ्याणा, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, पूर्व विधायक दुड़ा राम, बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा भी सीएम के कार्यक्रमों में मौजूद रहे। मगर पूर्व पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली को नहीं बुलाया गया। वह एक भी कार्यक्रम में सीएम के साथ नहीं दिखे।

 

सैनी बोले-पीएम मोदी ने कामयाबी की सीढ़ी चढ़ाने की पहल की

 

सांसद खेल महोत्सव को संबोधित करते हुए सीएम नायब सैनी ने कहा कि यह सांसद खेल महोत्सव मात्र एक खेल प्रतियोगिता नहीं है. यह एक स्वास्थ्य उत्सव है। यह हमारे खेलो इंडिया और फिट इंडिया अभियान को जमीनी स्तर पर बल देता है। इसका ध्येय स्पष्ट है कि फिट युवा फॉर विकसित भारत।

 

सैनी ने कहा कि कई बार इंसान के अंदर हुनर होने के बाद भी अवसर न मिलने से वह कामयाबी की सीढ़ी नहीं चढ़ पाता। इस बात को समझते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसद खेल स्पर्धा करवाने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीण प्रतिभाओं को खेल से जोड़ने की यह केंद्र सरकार की अनोखी पहल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related