Wednesday, May 13, 2026
Wednesday, May 13, 2026

पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने पूर्व ISI चीफ फैज हमीद को सुनाई 14 साल की जेल

Date:

 

 

इंटरनेशनल : पाकिस्तान के पूर्व ISI चीफ लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) फैज हमीद को सैन्य अदालत ने 14 साल की जेल की कड़ी सजा सुनाई है। ISPR के बयान के मुताबिक, उन्हें राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने, ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट का उल्लंघन करने और अपने पद का दुरुपयोग करने का दोषी पाया गया।

 

फील्ड जनरल कोर्ट मार्शल का फैसला

इस मामले की लीगल प्रक्रिया अगस्त 2024 में शुरू हुई थी और करीब 15 महीने तक चली। फील्ड जनरल कोर्ट मार्शल ने जांच के बाद फैज हमीद को सभी आरोपों में दोषी करार दिया। सैन्य अदालत ने उन्हें अपील का अधिकार भी दिया है।

 

आरोपों की पूरी जानकारी

सैन्य अदालत ने पाया कि फैज हमीद ने:

 

राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की और इससे देश की सुरक्षा पर असर पड़ा।

ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट का उल्लंघन किया, जो राष्ट्रीय हितों के लिए हानिकारक माना गया।

अपना अधिकार और पद का दुरुपयोग किया।

सरकारी संसाधनों का गलत इस्तेमाल किया, जिससे कई लोगों को नुकसान हुआ।

ISPR ने स्पष्ट किया कि आरोपी को अपनी पसंद की कानूनी टीम के साथ सभी अधिकार मिले थे और प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी थी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related