Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

जालंधर में गनपॉइंट पर पेट्रोल पंप से लूट, ₹2 लाख कैश लूटकर खेतों के रास्ते भागे

Date:

 

जालंधर–पंजाब के जालंधर में बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर मैनेजर से 2 लाख रुपए लूट लिए। लुटेरों ने सेल्समैन को बंधक बनाकर उसे कमरे में बंद कर दिया। उसके साथ मारपीट की। रुपए लूटने के बाद दोनों बदमाश खेतों के रास्ते फरार हो गए।

 

अब घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें एक बदमाश सेल्समेन का कॉलर पकड़कर खींचता है और उसे पंप के ऑफिस में ले जाता है।

 

उधर, मामले में पेट्रोल पंप संचालक की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसआई ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे की जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

 

जानिए कैसे लूट हुई…

 

खेतों के रास्ते से एंटर हुए बदमाश: गांव धालीवाल कादियां स्थित काला संघिया रोड पर बने हिंदुस्तान पेट्रोलियम पेट्रोल पंप पर सोमवार-मंगलवार देर रात तेल मशीन के पास खड़े होकर 2 सेल्समेन बात कर रहे थे। तभी खेतों के रास्ते से 2 बदमाश पेट्रोल पंप में एंटर हुए। उनके हाथों में पिस्टल थी।

साथियों के साथ मारपीट शुरू कर दी: एक बदमाश ने आते ही सेल्समैन का कॉलर पकड़कर उसे धमकाना शुरू कर दिया। उसका दूसरा साथी पिस्टल लेकर आगे-आगे चलता रहा। इसके बाद दोनों उसे एक साइड में ले गए, जहां अंदर रखे रुपयों के बारे में पूछताछ की। वहीं दूसरे साथी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

कमरे के अंदर बंद कर रुपए लूटे: पेट्रोल पंप कर्मी हर्ष चोपड़ा ने बताया कि मारपीट के बाद आरोपी उसे कमरे के अंदर बंद करके चले गए। वहीं उसका दूसरा साथी ऑफिस में आ गया। वहां रखे रुपयों की डिमांड करने लगा। इसके बाद अलमारी में रखे 2 लाख रुपए उठा लिए और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related