Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

लद्दाख–कश्मीर के संवेदनशील इलाकों में घूमता मिला चीनी नागरिक, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

Date:

 

 

नेशनल: श्रीनगर में पकड़े गए एक चीनी नागरिक के मामले ने सुरक्षा हलकों में हलचल पैदा कर दी है। यह युवक पर्यटक वीज़ा पर भारत पहुंचा था, लेकिन जिस तरह वह बिना अनुमति संवेदनशील और रणनीतिक क्षेत्रों में घूमता रहा, उसने जांच एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं। अब उसके मोबाइल फोन को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं उसने कोई गोपनीय जानकारी तो साझा नहीं की।

 

वीज़ा के दायरे से बाहर घूमता रहा

 

हू कॉन्गताई नाम का यह 29 वर्षीय व्यक्ति 19 नवंबर को दिल्ली पहुंचा था। उसके वीज़ा में केवल कुछ चुनिंदा बौद्ध धार्मिक स्थलों की यात्रा की अनुमति थी—जैसे वाराणसी, आगरा, दिल्ली, जयपुर, सारनाथ, गया और कुशीनगर। इसके बावजूद वह लद्दाख के लेह, जांस्कर और कश्मीर घाटी के कई संवेदनशील इलाकों में घूमता रहा।

 

जांस्कर में उसने तीन दिन बिताए और ऐसे स्थानों का दौरा किया जिन्हें रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। वह न केवल वहां घूमता रहा, बल्कि उसने किसी भी FRRO कार्यालय में पंजीकरण भी नहीं करवाया, जो विदेशी नागरिकों के लिए अनिवार्य है।

 

कश्मीर के कई संवेदनशील ठिकानों तक पहुंच

 

उसका ट्रैवल रूट कई ऐसी जगहों से होकर गुज़रा, जहां आमतौर पर सुरक्षा कारणों से विदेशी पर्यटकों को रोक दिया जाता है। उसने दक्षिण कश्मीर के हावड़वान स्थित बौद्ध मठ और अवंतीपोरा के बौद्ध अवशेष देखे-जो सेना की विक्टर फ़ोर्स मुख्यालय के बेहद करीब हैं। इसके अलावा उसने हज़रतबल, शंकराचार्य हिल, डल झील और मुगल गार्डन जैसे स्थानों का भी दौरा किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related