कीव/ मास्को—यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की आज लंदन में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से मुलाकात करेंगे। कीव इंडिपेंडेंट के मुताबिक इस बैठक में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और जर्मनी के चांसलर फेडरिक मर्त्ज भी शामिल होंगे।
इस बैठक की मेजबानी ब्रिटिश PM स्टार्मर कर रहे हैं। यह मीटिंग बंद कमरे में होगी। चारों नेता यूक्रेन की सुरक्षा गारंटी और अमेरिका के नेतृत्व वाली शांति प्लान पर चर्चा करेंगे। ये लीडर्स ट्रम्प के पीस प्लान पर राजी नहीं हैं।
नेताओं का कहना है कि इस प्लान में यूक्रेन को जमीन छोड़ने के लिए मजबूर किया जा सकता है। यूरोपीय देशों को डर है कि इस प्लान से रूस को ज्यादा फायदा है और भविष्य में रूस फिर हमला कर सकता है।
दूसरी ओर ट्रम्प के बेटे डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर ने जेलेंस्की पर जंग लंबा खींचने का आरोप लगाया। द इंडिपेंडेंट के मुताबिक उन्होंने कहा कि जेलेंस्की को डर है कि अगर युद्ध खत्म हुआ तो वो फिर कभी चुनाव नहीं जीत पाएंगे।


