Wednesday, May 13, 2026
Wednesday, May 13, 2026

विनेश फोगाट की विधानसभा में JJP की रैली कल

Date:

 

जींद—हरियाणा के ​​​​जींद में जननायक जनता पार्टी (JJP) अपने स्थापना दिवस पर कल (7 दिसंबर) को एक रैली करने जा रही है। जिसकी तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। कांग्रेस विधायक एवं पहलवान विनेश फोगाट की विधानसभा जुलाना में आयोजित होने वाली इस रैली के लिए 10 एकड़ में पंडाल लगाया जा रहा है। जुलाना के पास नेशनल हाईवे-352 (जींद-जुलाना रोड) के नजदीक खुले मैदान में यह रैली होगी।

 

उधर, रैली में भीड़ जुटाना अजय चौटाला परिवार के लिए चुनौती बन गया है। इसके लिए रणजीत चौटाला से मदद मांगी गई है। रैली से 2 दिन पहले दिग्विजय चौटाला ने रणजीत चौटाला को रैली में आने का निमंत्रण दिया है। हालांकि रणजीत चौटाला ने रैली में शामिल होने को लेकर अपने पत्ते नहीं खोले है।

 

वहीं विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद लगातार हाशिये पर चल रही जजपा के लिए रैली में भीड़ जुटाना आसान नहीं लग रहा। दुष्यंत चौटाला ने जींद में ही रैली के लिए डेरा डाल लिया है। वहीं दिग्विजय चौटाला प्रदेश की अलग-अलग समितियों के साथ बैठकें कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला

• पंजाब को सबसे पसंदीदा निवेश स्थल बनाना मुख्य...