Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

लुधियाना सेंट्रल जेल में नशा तस्करी:मेडिकल अधिकारी-तकनीशियन गिरफ़्तार;

Date:

पंजाब के लुधियाना में सेंट्रल जेल में तैनात एक मेडिकल अधिकारी और एक तकनीशियन को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों जेल के भीतर इन-मेट्स की मदद से नशा सप्लाई का रैकेट चला रहे थे और इसके बदले परिजनों से UPI के माध्यम से पैसे वसूलते थे। थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस मामले की जांच कर रही है.

गिरफ्तारी के बाद जेल में तैनात आधा मेडिकल स्टाफ़ फरार बताया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान डॉ. प्रिंस (मेडिकल ऑफिसर) और जसपाल शर्मा (टीबी तकनीशियन) के रूप में हुई है। यह कार्रवाई एक महीने की जांच के बाद की गई।

कैसे खुला रैकेट का भंडाफोड़

जांच अधिकारी ASI दिनेश कुमार के अनुसार, 27 अक्टूबर को जेल स्टाफ को हवालातियों से 117 नशीली कैप्सूल और तीन मोबाइल फ़ोन बरामद हुए थे। इसके बाद डिप्टी सुपरिंटेंडेंट जगजीत सिंह की शिकायत पर NDPS एक्ट की धारा 21 और जेल एक्ट की धारा 52A(1) के तहत FIR दर्ज की गई थी। पुलिस ने हवालाती रवि कुमार, अमनदीप कुमार, अजय कुमार, उबैद मसीह और गुलशन को गिरफ्तार किया था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related