Wednesday, May 13, 2026
Wednesday, May 13, 2026

कुएं में कूदा छात्र, 24 घंटे बाद मिला शव

Date:

छिंदवाड़ा की न्यू बजरंग नगर कॉलोनी में रविवार सुबह एक 14 वर्षीय छात्र ने घर की छत से सीधे कच्चे कुएं में छलांग लगा दी। 24 घंटे बाद छात्र का शव कुएं में मिला। उसे क्रेन की मदद से ऊपर लाया गया।

घटना के बाद से ही प्रशासन और एसडीईआरएफ की टीम लगातार सर्चिंग में जुटी थी। रविवार सुबह 10:30 बजे शुरू सर्चिंग सोमवार सुबह 9:34 बजे तक चली, लेकिन अब तक छात्र का कोई सुराग नहीं मिल सका है। कुएं में पानी की आवक तेज होने से टीम को काफी परेशानी हुई।

देहात थाना प्रभारी जी.एस. राजपूत के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सार्थक को उसकी मां ने किसी बात पर डांट दिया था। इसी आवेश में आकर उसने रविवार सुबह करीब 9:30 बजे यह आत्मघाती कदम उठाया और घर की छत से सीधे कुएं में कूद गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related