जालंधर के DAV कॉलेज में 2 दिन लगातार हुई चोरी को पुलिस ने ट्रेस कर लिया है। इसका एक दिलचस्प CCTV भी सामने आया है। इसमें चोर दीवार को फांदकर जाता दिलाई दे रहा है। चोरी करने वाले ने पहले दिन बड़े आराम से कॉलेज से मोटर चुराई और आगे दिन फिर चोरी करने आ गया और सिलेंडर चोरी कर ले गया।
चोरी की घटना को पूरे इत्मीनान के साथ अंजाम दिया गया। CCTV में चोर मोटर चोरी करता दिखता है। इसके बाद सामान को दीवार पर रखता है। फिर कॉलेज के बैक गेट पर पैर रख उसके पार कर जाता है और दीवार से सामान उठाकर ले जाता है।सामान चोरी का पता चलने पर इसकी शिकायत प्रोफेसर सौरभ ने थाना डिवीजन-1 में दर्ज करवाई। पुलिस ने फुटेज से पहचान कर आरोपी को काबू कर लिया है।


