हॉन्ग कॉन्ग–हॉन्गकॉन्ग के उत्तरी ताई पो जिले में बुधवार को एक 35 मंजिला रिहायशी कॉम्प्लेक्स की 3 इमारतों में आग लग गई। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक इस हादसे में चार लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 9 लोग घायल हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है कि आग कम से कम तीन इमारतों तक फैल गई थी। बीबीसी के मुताबिक कम से कम 13 लोग इमारत के अंदर अब भी फंसे हुए हैं।
वांग फुक कोर्ट के ये टावर बांस की मचान से ढके हुए थे। हान्गकान्ग में निर्माण और मरम्मत कार्यों में बांस की मचान का बहुत ज्यादा इस्तेमाल होता है। ऐसा माना जा रहा है कि इसकी वजह से आग तेजी से फैली।
फिलहाल आग लगने के कारणों की पक्की जानकारी नहीं है। हालांकि माना जा रहा है कि आग इमारतों के बाहर लगी बांस की स्कैफोल्डिंग (मचान) के जरिए तेजी से फैल गई।
आग इमारतों के बाहर लगे बांस के बंदों (स्कैफोल्डिंग) के जरिए तेजी से फैल गई। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां और बचाव दल पहुंचकर आग बुझाने और लोगों को सुरक्षित निकालने में जुटे हैं।
इसके अलावा ऐलिस हो मियू लिंग नेथरसोले अस्पताल में एक हेल्प डेस्क बनाया गया है, ताकि लोगों को मदद और जानकारी दी जा सके।
सरकार ने कहा कि ताई पो जिला कार्यालय हालात पर कड़ी नजर रख रहा है और जरूरत होने पर और शेल्टर खोले जाएंगे।


