Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

अमृतसर में फिर हुई मुठभेड़:डकैती के मामले में चार आरोपियों को दबोचा

Date:

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सुल्तानविंड क्षेत्र में हुई हथियारबंद डकैती के मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें से एक आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ है। पुलिस ने इनके कब्जे से 4 पिस्तौल, जिनमें एक ग्लॉक पिस्तौल, दो .30 बोर, एक 9 एमएम पिस्तौल और एक बुलेटप्रूफ जैकेट बरामद की है।

कमिश्नर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि 21 नवंबर को थाना बी-डिवीजन में एफआईआर नंबर 276 दर्ज की गई थी, जब तीन युवकों ने 20 नवंबर को रेडीमेड कपड़ों की दुकान से 2.5 लाख रुपए नकद व एक सोने का ब्रेसलेट लूट लिया था।

जांच के दौरान पुलिस ने पहले बलजीत सिंह उर्फ बुल्लई को ग्लॉक पिस्तौल और बुलेटप्रूफ जैकेट सहित गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर कनिष, वरुण भाटिया उर्फ बिल्ला और करन सिंह उर्फ सूरज को नामजद किया गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related