Saturday, June 13, 2026
Saturday, June 13, 2026

लुधियाना में बाप ने बेटी से किया रेप:4 महीने की गर्भवती

Date:

 

लुधियाना—पंजाब के लुधियाना में एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ उसके पिता ने ही बलात्कार किया। पीड़िता की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी को पिछले कुछ दिनों से पेट में दर्द हो रहा था, जिसके चलते उन्होंने चेकअप करवाया। जांच में पता चला कि उनकी बेटी गर्भवती है। पूछताछ करने पर पीड़िता ने मां को बताया कि करीब 4 महीने पहले उसके पिता आरोपी उसे अपनी फैक्ट्री में ले गया था, जहां उन्होंने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

4 महीने की गर्भवती मिली

पीड़िता की मां के अनुसार बेटी के पिता ने उसके साथ कई बार गलत काम किया, जिसके कारण वह अब 4 महीने की गर्भवती है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। लोग आरोपी पिता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related