Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

शुभमन गिल दूसरे टेस्ट से बाहर:मेडिकल टीम ने अनफिट बताया, गर्दन में खिंचाव के कारण पहला मैच बीच में छोड़ा था

Date:

 

टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। यह निर्णय भारत के लिए एक बड़ा नुकसान माना जा रहा है, क्योंकि टीम इंडिया कोलकाता में पहला टेस्ट हार चुकी है।

ऐसे में 22 से 26 नवंबर के बीच गुवाहाटी में खेला जाने वाला दूसरा टेस्ट बेहद महत्वपूर्ण था।

गिल को कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन, 15 नवंबर को गर्दन में खिंचाव हो गया था। दिन का खेल समाप्त होने के बाद उन्हें जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों की निगरानी में एक दिन रखने के बाद उन्हें 16 नवंबर को डिस्चार्ज कर दिया गया था।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बुधवार को जारी हेल्थ अपडेट में कहा था कि शुभमन गिल तेजी से रिकवर कर रहे हैं। वे 19 नवंबर को टीम के साथ गुवाहाटी जाएंगे और मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखेगी। दूसरे टेस्ट में उनकी उपलब्धता को लेकर अंतिम फैसला बाद में लिया जाएगा।

कोलकाता टेस्ट में भारत की पहली पारी के दौरान रिटायर हुए शनिवार को गिल कोलकाता टेस्ट की पहली पारी में वॉशिंगटन सुंदर के आउट होने के बाद बैटिंग करने उतरे थे। उन्होंने साइमन हार्मर की पहली दो बॉल पर कोई रन नहीं बनाया। इसके बाद तीसरी बॉल पर चौका लगाकर अपना खाता खोला, इसी दौरान स्वीप खेलने के प्रयास में उनकी गर्दन में परेशानी हुई।

इसके बाद फिजियो आए और गिल उनके साथ मैदान से बाहर चले गए। वे भारतीय पारी में महज 4 रन ही बना सके। उन्हें स्टेडियम से एक निजी अस्पताल में स्कैन के लिए ले जाया गया। इस दौरान उन्हें गर्दन में ब्रेस पहने हुए देखा गया। ईडन से निकलते समय उनके साथ टीम के डॉक्टर और संपर्क अधिकारी भी थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related