Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

भागवत बोले- भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करना जरूरी नहीं:देश पर गर्व करने वाला हर व्यक्ति हिंदू,

Date:

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार को कहा- भारत और हिंदू एक ही हैं। भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की कोई जरूरत नहीं है। हमारी सभ्यता पहले से ही इसे जाहिर करती है।

गुवाहाटी में एक कार्यक्रम के दौरान भागवत ने कहा कि जो भी भारत पर गर्व करता है, वह हिंदू है। हिंदू सिर्फ धार्मिक शब्द नहीं बल्कि एक सभ्यतागत पहचान है, जो हजारों साल की सांस्कृतिक परंपरा से जुड़ी है।

RSS चीफ सोमवार को तीन दिवसीय यात्रा के लिए असम की राजधानी गुवाहाटी पहुंचे। आज बुधवार को भागवत एक युवा सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद 20 नवंबर को मणिपुर के लिए रवाना होंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related