Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

लुधियाना में हरियाणा के कैब ड्राइवर से लूट, 2 गिरफ्तार

Date:

लुधियाना-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर कैब ड्राइवर से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दोनों लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन लुटेरों ने पहले टैक्सी किराए पर ली, फिर हाईवे पर ड्राइवर का गला घोंटकर कार छीन ली थी।

हरियाणा के फतेहाबाद के रहने वाले कैब ड्राइवर नवीन कुमार ने पुलिस को बताया कि वह स्विफ्ट डिजायर कार चलाता है। 14 नवंबर 2025 को उसे एक ऐप के जरिए कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को होशियारपुर निवासी करण बताया और लुधियाना जाने के लिए कैब बुक की। 1500 रुपए किराया तय होने के बाद ड्राइवर को गुरुद्वारा सोहाना साहिब पहुंचने को कहा गया।

जानकारी देते हुए एसपी डी पवनजीत ने कहा कि गाड़ी लूटने के मामले को हमने 3 घंटे में ही सुलझा लिया था। पीड़ित नवीन कुमार ने पुलिस को सूचना दी थी कि वह टैक्सी चलाने का काम करता है। गांव हेडों के पास दोनों युवकों ने नवीन से गाड़ी छीन ली थी। इसके बाद गांव शमशपुर की तरफ बदमाश गाड़ी लेकर भागे थे।

पीछे बैठे गुरजंट ने मफलर से ड्राइवर का गला घोंटा

नवीन के सोहाना पहुंचने पर दो युवक इंतजार करते मिले। उनमें से एक ने अपना नाम मोगा निवासी गुरजंट सिंह उर्फ जंटा बताया। करण बगल वाली सीट पर बैठा, जबकि गुरजंट पीछे बैठ गया। लुधियाना के लिए रवाना होने के बाद, जब कार लुधियाना-चंडीगढ़ हाईवे पर गांव हेडों के पुल के पास पहुंची, तभी पीछे बैठे गुरजंट सिंह ने अचानक मफलर से ड्राइवर का गला घोंटना शुरू कर दिया।

बदमाशों ने की 20 हजार रुपए की मांग

अपनी जान बचाने के लिए नवीन ने तुरंत कार साइड में लगा दी। इसी दौरान दोनों बदमाशों ने उससे 20,000 रुपए की मांग की और जान से मारने की धमकी दी। ड्राइवर के कार मालिक रविंदर सिंह का फोन आता रहा, लेकिन आरोपियों ने उसे फोन उठाने नहीं दिया।

ड्राइवर को कार से नीचे उतरने पर मजबूर किया गया। जैसे ही वह नीचे उतरा, करण ड्राइवर सीट पर बैठ गया और वे कार लेकर फरार हो गए। ड्राइवर नवीन कुमार ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related