Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

Dharmendra ICU Leaked Video: धर्मेंद्र का चुपके से ICU वीडियो लीक करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Date:

 

नेशनल –बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 12 दिन अस्पताल में रहने के बाद बुधवार को उन्हें छुट्टी (डिस्चार्ज) मिल गई और उनका आगे का इलाज घर पर ही जारी है। इसी बीच गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक झकझोर देने वाला वीडियो तेज़ी से वायरल हो गया जिसने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया। जिसके बाद निजी पल रिकॉर्ड करने वाला अस्पताल का कर्मचारी हिरासत में ले लिया गया है।

निजी पल रिकॉर्ड करने वाला अस्पताल कर्मचारी हिरासत में

वायरल हुए वीडियो में धर्मेंद्र की नाज़ुक हालत और उनके परिवार का भावनात्मक निजी पल कैद था। इस वीडियो के लीक होने पर मचे तहलके के बाद पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। एक रिपोर्ट में अधिकारियों ने पुष्टि की है कि आईसीयू में भर्ती धर्मेंद्र और उनके परिवार का निजी वीडियो चोरी से बनाया गया था और फिर उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया गया। यह घिनौना काम अस्पताल के ही एक कर्मचारी ने किया था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उस कर्मचारी को हिरासत में ले लिया है।

 

वीडियो में दिखी थी प्रकाश कौर की मार्मिक पुकार

लीक हुए वीडियो में धर्मेंद्र अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए दिखाई दे रहे थे। उनके पास उनके बेटे सनी देओल, बॉबी देओल और परिवार के अन्य सदस्य (बेटियां अजीता, विजेता, पोते करण और राजवीर) खड़े थे। इस क्लिप में परिवार के सभी सदस्यों के चेहरे पर चिंता और मायूसी साफ झलक रही थी। सबसे मार्मिक पल वह था जब धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर फूट-फूट कर रोती दिखाई दे रही थीं। वह बार-बार धर्मेंद्र से “बस एक बार उठ जाओ, मेरी उम्र भी आपको लग जाए” जैसी बातें कह रही थीं। इस निजी और भावनात्मक पल को रिकॉर्ड करके लीक करने पर नेटिज़न्स ने आरोपी को खूब खरी-खोटी सुनाई थी।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related