Wednesday, May 13, 2026
Wednesday, May 13, 2026

तरनतारन उपचुनाव LIVE: दोपहर 1 बजे तक इतने प्रतिशत हुई Voting

Date:

तरनतारन : विधानसभा हलका 021-तरनतारण में आज उपचुनाव के लिए मतदान जारी है, जो सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। इस दौरान मतदाता पोलिंग बूथों पर पहुंचने लगे हैं।a

दोपहर 1 बजे तक 36.06% वोटिंग हुई है।
चुनावों के बीच शिरोमणि अकाली दल बादल पार्टी की उम्मीदवार प्रिंसिपल सुखविंदर कौर रंधावा की बेटी कंचनप्रीत कौर ने पुलिस पर अवैध रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है।
सुबह 11 बजे तक 23.05 % वोटिंग हुई है।

100 साल के सज्जन सिंह ने किया मतदान
कांग्रेस उम्मीदवार करणबीर सिंह बुर्ज ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है और जीत का दावा भी किया है।
सुबह 9 बजे तक 11 फीसदी वोटिंग हो चुकी है।
शिरोमणि अकाली दल बादल की उम्मीदवार प्रिंसिपल सुखविंदर कौर रंधावा ने अपनी बेटी कंचनप्रीत कौर के साथ वोट डाला।
जानकारी के अनुसार, विधानसभा हलका 021-तरनतारण में कुल मतदाताओं की संख्या 1,92,838 है। इनमें 1,00,933 पुरुष मतदाता, 91,897 महिला मतदाता और 8 तीसरे लिंग के मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा 1,357 सर्विस वोटर, 85 वर्ष से अधिक उम्र वाले 1,657 मतदाता, 306 एनआरआई वोटर और 1,488 दिव्यांग मतदाता हैं। वहीं 18 से 19 वर्ष की आयु वाले मतदाताओं की कुल संख्या 3,333 है। इस उपचुनाव में कुल 15 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें से 4 पारंपरिक पार्टियों के, 2 रजिस्टर्ड पार्टियों के और 9 निर्दलीय उम्मीदवार हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

PSEB 12वीं रिजल्ट में बेटियों का जलवा, तीन छात्राओं ने हासिल किए 500 में 500 अंक

मोहाली, 13 मई - पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड Punjab...