Monday, May 4, 2026
Monday, May 4, 2026

विकसित भारत संकल्प यात्रा से बदला-बदला नजर आ रहा है हरियाणा

Date:

चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए देशभर में चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रति हरियाणा में लोगों के बढ़ते उत्साह से हरियाणा बदला- बदला नजर आ रहा है। यात्रा में 22 लाख 50 हजार से अधिक लोग भागीदारी कर चुके है, जिसमें 9 लाख 31 हजार से अधिक महिलाओं भी यात्रा से जुड़ी हैं और 18 लाख 56 हजार 352 लोगों ने ञ्च 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल पिछले 9 वर्षों से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ग्राम्य विकास के बिना स्वराज की कल्पना नहीं की जा सकती को अपनाकर सुशासन की अवधारणा से अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाने में लगे है। 25 दिसंबर,2023 से मुख्यमंत्री के सुशासन  का विजन 10वें वर्ष में प्रवेश कर गया है।

मुख्यमंत्री के जन संवाद कार्यक्रमों के बाद विकसित भारत संकल्प यात्रा सोने पर सुहागा साबित हो रही है क्योंकि यात्रा में प्रतिदिन लोगों का विश्वास बढ़ रहा है और हर रोज इस यात्रा में लोगों की भागीदारी बढ़ती जा रही है। शहरों व गांवों के 3284  स्थलों पर लोगों को मिली है सरकार की योजनाओं की जानकारियां। यात्रा से जुडकऱ समाज के 4322 बुद्घीजीवी व अति वशिष्ट व्यक्तियों ने भी दिखाई है दिलचस्पी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

West Bengal Election 2026: Dinhata में BJP की बड़ी बढ़त, Jadavpur में भी बीजेपी आगे

  West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की...

Amritsar : मृतक डीएम रंधावा मामले में इंसाफ की मांग, परिवार ने निकाला कैंडल मार्च

  अमृतसर: मृतक डीएम गगनदीप सिंह रंधावा के मामले में...

बटाला में पति ने पत्नी की ह+त्या कर खुद को भी मारी गोली, दहशत में इलाका

  गुरदासपुर---फतेहगढ़ चूड़ियां के नजदीकी गांव कादियां राजपूतां में एक...