Sunday, July 12, 2026
Sunday, July 12, 2026

कॉलेज में खुद को आग लगाकर दौड़ा छात्र, फीस न देने पर प्रिंसिपल ने कहा था- धर्मशाला नहीं खोल रखी

Date:

 

मुजफ्फरनगर—यूपी के मुजफ्फरनगर में डीएवी कॉलेज के कैंपस में छात्र ने शनिवार दोपहर खुद को आग लगा ली। प्रिंसिपल ने फीस जमा न होने पर उसे परीक्षा देने से रोक दिया था। उसे परीक्षा फॉर्म भी नहीं जमा करने दिया था। उसके साथी छात्र ने प्रिंसिपल पर मारपीट के आरोप लगाए हैं।

घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में छात्र उज्ज्वल राणा कह रहा है कि प्रिंसिपल ने छात्रों के सामने उसकी बेइज्जती की। कहा- धर्मशाला नहीं खोल रखी है। इसके नाराज छात्र ने बैग से पेट्रोल की बोतल निकाली और खुद पर छिड़ककर आग लगा ली।

वह जलते हुए क्लासरूम की तरफ भागा। पीछे-पीछे साथी छात्र दौड़ते हुए पहुंचे। स्कूल बैग और पानी डालकर आग बुझाई। इसमें एक और छात्र भी झुलस गया।

छात्र को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। इसके बाद दिल्ली रेफर कर दिया गया। वह 70% से ज्यादा झुलस गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गैंगस्टरों ते वार का 171वां दिन: पंजाब पुलिस ने 625 स्थानों पर छापेमारी कर 348 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस टीमों ने 307 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई...