Wednesday, May 13, 2026
Wednesday, May 13, 2026

आखिरी बार स्क्रीन पर आएंगे नजर राजवीर जवंदा, फिल्म ‘यमला’ की रिलीज डेट का ऐलान

Date:

 

 

पंजाब  : दिवंगत पंजाबी गायक और अभिनेता राजवीर जवंदा के प्रशंसकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। जवंदा की आखिरी फिल्म ‘यमला’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। यह फिल्म 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इस खबर की पुष्टि राजवीर जवंदा के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर हुई, जहां उनकी टीम ने एक पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी। फिल्म की रिलीज से जुड़ी इस पोस्ट ने उनके प्रशंसकों में उत्साह की लहर दौड़ा दी है।

आपको बता दें कि राजवीर जवंदा के साथ महीना पहले दर्दनाक हादसा हुआ था। इसके बाद अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां काफी दिन इलाज चला लेकिन परमात्मा को कुछ और ही मंजूर था। उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। उनके असामयिक निधन ने पूरे पंजाबी संगीत जगत और प्रशंसकों को गहरे शोक में डुबो दिया था। अब उनकी फिल्म ‘यमला’ की रिलीज उनके प्रशंसकों के लिए एक भावुक पल होगा, क्योंकि यह उनकी आखिरी स्क्रीन प्रस्तुति होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला

• पंजाब को सबसे पसंदीदा निवेश स्थल बनाना मुख्य...