Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

आंध्र प्रदेश के सलूर में चलती बस में आग लगी:ड्राइवर ने तुरंत यात्रियों को बाहर निकाला, 13 दिन में दूसरा हादसा

Date:

 

आंंध्र प्रदेश—- आंध्र प्रदेश के सलूर में गुरुवार सुबह बस में आग लग गई। हादसे के वक्त बस में 10 यात्री सवार थे। ड्राइवर ने तुरंत सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।इससे पहले 24 अक्टूबर को कुर्नूल में प्राइवेट बस में आग लग गई थी जिसमें 20 यात्री जिंदा जल गए थे।

बस पहाड़ी चढ़ाई चढ़ रही थी तभी अचानक इंजन से चिंगारियां निकलने लगीं और धुआं उठने लगा। ड्राइवर ने तुरंत बस रोक दी और यात्रियों को नीचे उतरने के लिए कहा। कुछ ही देर में इंजन में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर टेंडर मौके पर पहुंचा और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया।

जिले की ASP अंकिता सुराना ने बताया कि आग का कारण शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि सटीक वजह का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच चल रही है।पुलिस के मुताबिक, ड्राइवर की फुर्ती से सभी यात्रियों की जान बच गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related