Tuesday, October 20, 2026
Tuesday, October 20, 2026

बड़ा हादसा: नाव पलटने से 3 भारतीयों की मौत, 5 लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Date:

इंटरनेशनल — मोजाम्बिक के बेरा बंदरगाह (Beira Port) के पास एक लॉन्च नाव पलटने की घटना में कम से कम 3 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है और 5 अन्य लापता बताए जाते हैं। यह हादसा उस समय हुआ जब एक तेल टैंकर के चालक दल (crew) के सदस्यों को एक नाव द्वारा जहाज में स्थानांतरित किया जा रहा था। भारतीय उच्चायोग (High Commission) ने जानकारी दी है कि यह घटना स्थानीय समयानुसार शुक्रवार को हुई। नाव में कुल 14 भारतीय नागरिक सवार थे।

घटना की जानकारी और बचाए गए

हाई कमिशन ने बताया कि नाव किन परिस्थितियों में पलटी, इस पर अभी तक स्पष्टता नहीं है। कुछ भारतीय नागरिकों को सफलतापूर्वक बचा लिया गया है। कुल 5 लोगों की जानकारी है कि वे सुरक्षित हैं। उनमें से एक घायल व्यक्ति बेरा अस्पताल में इलाजरत है। एक भारतीय कांसुलर अधिकारी वर्तमान में बीरा में है और बचाए गए भारतीय नागरिकों से मिल रहा है।

 रेस्क्यू अभियान 

स्थानीय अधिकारियों, समुद्री एजेंसियों और भारतीय मिशन मिलकर खोज एवं बचाव अभियान चला रहे हैं। 5 लापता भारतीयों की तलाश जारी है। हाई कमिशन ने कहा है कि वे परिवार वालों के संपर्क में हैं और हर संभव सहायता दे रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

परविंदर झोटा हत्याकांड की जांच CBI को सौंपेगी पंजाब सरकार

पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह...