Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

Rimpi’s Immigration को लेकर खुला बड़ा राज, पढ़ें पूरा सच

Date:

 

जालंधर : माईं हीरा गेट स्थित Rimpi’s Immigration को लेकर चल रही चर्चाओं पर अब विराम लग गया है। पहले खबरें आ रही थीं कि ट्रैवल एजेंसी का लाइसेंस किसी शिकायत या अनियमितता के चलते रद्द किया गया है, लेकिन अब डीसी ऑफिस ने खुद स्पष्ट किया है कि एजेंसी ने अपना लाइसेंस स्वेच्छा से सरेंडर किया था।

 

डीसी ऑफिस का आधिकारिक बयान

डीसी दफ्तर की ओर से जारी पत्र के अनुसार, रिंपी इमीग्रेशन ने खुद अपनी सेवाएं बंद करने का फैसला लेते हुए लाइसेंस सरेंडर करने की अर्जी दी थी। इस पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए PCS अधिकारी अमनिंदर कौर ने लाइसेंस को रद्द किया।

 

कंपनी के एमडी का बयान

रविंदर पाल सिंह परुथी, जो कंपनी के एमडी हैं, उन्होंने बताया कि उन्होंने खुद की इच्छा से यह फैसला लिया, क्योंकि अब वे यह व्यवसाय नहीं चला रहे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनके भाई शरणजीत सिंह परुथी के पास Rimpi’s Immigration Services का वैध लाइसेंस है और काम उसी के तहत जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related