Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा बोलेरो से नहीं टकराए:पंचकूला पुलिस के जांच अधिकारी का खुलासा

Date:

पंजाब सिंगर राजवीर जवंदा की एक्सीडेंट में हुई मौत पर संशय बना हुआ है। कुछ लोग बोलेरो कार से टकराकर उनकी मौत होने की बात कर रहे थे। अब घटना की जांच कर रहे पंचकूला पुलिस के अधिकारी ने साफ कर दिया कि राजवीर जवंदा की बाइक का एक्सीडेंट गाय से टकराकर हुआ था। वहां पर कोई काले रंग की बोलेरो गाड़ी नहीं थी।

जांच अधिकारी का कहना है कि राजवीर जवंदा 27 सितंबर को बद्दी से शिमला जा रहे थे। वो कुल पांच लोग थे और सभी अपनी-अपनी बाइक पर थे। पिंजौर के पास उनका एक्सीडेंट हो गया। उन्होंने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों से बात की तो उन्होंने बताया कि बाइक एक गाय से टकराई और जवंदा गिर गए।

उन्हें तुरंत लोगों ने पास के अस्पताल में पहुंचाया। वहां बहुत से लोग थे। वहीं आज राजवीर जवंदा की आत्मिक शांति के लिए लुधियाना में भोग समागम होगा। जिसमें कई नामी सिंगर पहुंच सकते हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related