दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में IRCTC घोटाले में सुनवाई जारी है। घोटाले में लालू यादव, तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी पर आरोप तय हो गए हैं। कोर्ट ने कहा- ‘लालू यादव की जानकारी में टेंडर घोटाले की पूरी साजिश रची गई। टेंडर में उनका हस्ताक्षेप था।’
लालू यादव से कोर्ट ने पूछा- ‘क्या आप आरोप स्वीकार करते हैं? गिल्टी प्लीड करते हैं? या ट्रायल का सामना करेंगे।’
लालू यादव ने कहा- ‘सभी आरोप गलत हैं।’
आज ही लैंड फॉर जॉब मामले में भी सुनवाई होनी है, जिसमें चार्ज फ्रेम (आरोप तय) किए जाएंगे, लेकिन इस केस में लालू या तेजस्वी यादव की मौजूदगी जरूरी नहीं है।
लैंड फॉर जॉब केस में 25 अगस्त 2025 को पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने और सबूतों की समीक्षा करने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। आज इस मामले में आरोप तय किए जाएंगे।


